Blog

  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर गड़लाही के आसिफ रजा को मिला संरक्षण

    सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार की गुहार पर प्रशासन सक्रिय

    बरही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर करियातपुर पंचायत के ग्राम सलोंन गड़लाही निवासी 12 वर्षीय आसिफ रजा को जिला प्रशासन ने संरक्षण में ले लिया है। पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु और माता के त्याग के बाद आसिफ का पालन-पोषण उसके दादा-दादी करते थे। कुछ दिन पूर्व दादी के निधन और दादा मो. रफीक की बीमारियों के कारण आसिफ पूरी तरह अकेला हो गया था।
    दादा ने अपने पोते के भविष्य की चिंता जताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार से संपर्क किया। सिकंदर कुमार ने ट्विटर (एक्स) के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी और जिला उपायुक्त को स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
    निर्देश मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम आसिफ रजा के घर पहुंची। बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने मौके पर ही वार्ता कर बच्चे की पढ़ाई के लिए उच्च शिक्षा एवं स्पॉन्सरशिप योजना, आवास और राशन की स्वीकृति दी। अब आसिफ जिला प्रशासन की निगरानी में शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेगा।
    मौके पर करियातपुर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, समाजसेवी पुरन राम, मो. वसीम, तुलसी राम, युनुस अंसारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के इस कदम की सराहना की।

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!